गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें इसके बारे में इस पोस्ट में बात करते हैं। गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल मानी जाती है। गेहूं की फसल को भूमि के अनुसार सिंचाई की जरूरत होती है। जिस क्षेत्र में लाल मिट्टी या भारी मिट्टी होती है। वहां पर चार बार सिंचाई की जरूरत होती है। जहां रेतीली मिट्टी होती है। वहां पर छह बार सिंचाई की गेहूं को जरूरत होती है। इन सभी सिंचाई को समय-समय के अनुसार करनी पड़ती है। लेकिन हम इस पोस्ट में गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें इसके बारे में बात कर रहे हैं।
गेहूं में आखिरी सिंचाई का तरीका आपकी गेहूं की फसल की पैदावार को बढ़ा या घटा सकता है। अगर आपको इसके बारे में सही से नॉलेज ना हो।
गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें इसके लिए आपको अपने खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखने की जरूरत होती है। आपकी गेहूं की फसल आखिरी पानी के समय पकाव अवस्था में होती है। उसी समय ठंड थोड़ी कम हो जाती है और गर्मी का मौसम स्टार्ट हो जाता है उन सभी को ध्यान में रखते हुए लास्ट सिंचाई की गेहूं में जरूर होती है। जो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे जिससे आप अपनी फसल का उत्पादन अच्छे से प्राप्त कर सकते हैं।
Table of Contents
गेहूं मैं आखिरी सिंचाई कब करें
गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें इसके लिए आपको अपने खेत की समय-समय पर मॉनिटरिंग करनी बहुत जरूरी होती है। आखिरी सिंचाई से पहले आपने अपनी फसल में खाद फर्टिलाइजर का उपयोग पूरा कर लिया है। अब आपको आखिरी सिंचाई के टाइम किसी भी प्रकार की पानी के साथ खाद की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि आपकी फसल इस समय पककर तैयार होने की अवस्था में होती है। गेहूं में आखिरी सिंचाई हर क्षेत्र की जमीन के हिसाब से अलग-अलग हो ती है। जहां पर लाल व भारी मिट्टी होती है। उस क्षेत्र में भूमि में प्राप्त नमी पाई जाती है। तो उसके हिसाब से लास्ट सिंचाई की जरूरत होती है। जिस क्षेत्र में रेतीली मिट्टी पाई जाती है। उस क्षेत्र में उसी हिसाब से लास्ट सिंचाई की जरूरत होती है। जिसका अंदाजा आप खुद अपने खेत में पर्याप्त नमी के अनुसार लगा सकते हैं। और सिंचाई कर सकते हैं। अगर आपकी गेहूं की फसल में मिट्टी का सूखापन है। यानी पर्याप्त नमी नहीं है। तो आप सिंचाई कर सकते हैं।
अगर आपकी गेहूं की फसल में गेहूं की बालियों का भूरा रंग होने वाला हो और गेहूं के दाने दूधिया अवस्था में हो व दाने बनकर पूरे तैयार हो गए हो यानी गेहूं की बाली दोनों से पूरी भर गई हो उसे समय आपको गेहूं की फसल में लास्ट सिंचाई करनी चाहिए
टाइम के हिसाब से बात करें तो गेहूं में आखरी सिंचाई 15 से 20 मार्च के टाइम बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस टाइम सिंचाई करने से आपकी फसल 13-14 बैसाखी तक पक कर तैयार हो जाती है। और अच्छा उत्पादन देती है।
गेहूं में आखिरी सिंचाई करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
गेहूं की फसल में लास्ट सिंचाई करते समय प्रमुख बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि आपकी फसल अब पक कर तैयार होने की अवस्था में है। बोलियों में दाने पूरे भर गए हैं। इस समय आपकी गेहूं की फसल हरी भरी होती है। उस समय आपकी फसल के गिरने की संभावना अधिक रहती है। जिस से आपको अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। और आपका उत्पादन कमजोर हो जाता है इसीलिए गेहूं में आखिरी सिंचाई करते समय ध्यान रखने योग्य बातें बहुत जरूरी होती है।
- गेहूं में आखिरी सिंचाई हल्की करनी चाहिए हल्की सिंचाई का मतलब आपको अपने गेहूं के खेत में इतना ही पानी छोड़ना चाहिए जिससे पानी रिस्क कर अपने पूरे खेत में फैल जाए यानी भरकर सिंचाई नहीं करनी चाहिए यानी ज्यादा पानी खड़ा नहीं रहे।
- मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें। इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर आखिरी सिंचाई कर रहे हैं। उसे समय आगे के दो-तीन दिन का मौसम साफ होना चाहिए यानी हवा तेज नहीं हो और बारिश की संभावना न हो उस टाइम सिंचाई करनी चाहिए अगर तेज हवा चल रही है। आपने सिंचाई कर दी तो आपकी गेहूं गिर सकती है। जिसे पैदावार कम हो जाएगी
आपको हमारे द्वारा इस पोस्ट में दी गई जानकारी कैसी लगी इस बारे में हमें कमेंट जरुर करें और इस पोस्ट को और अधिक किसानों के साथ शेयर करें धन्यवाद