नमस्ते किसान दोस्तों आपने पहली सिंचाई कर दी है। जो गेहूं के बुवाई के 21 से 25 दिन के बीच करते हैं। अब गेहूं बोने के 40 से 45 दिन बाद दूसरी सिंचाई का समय चल रहा है। जो गेहूं की पैदावार को बढ़ाने का सही समय है। दूसरी सिंचाई के समय गेहूं में अधिक कल्ले निकालने की अवस्था होती है।
दूसरी सिंचाई हल्की मिट्टी में जल्दी व भारी मिट्टी में थोड़ी लेट भी कर सकते हैं। यह मिट्टी मैं नमी को देखकर की जाती है। दूसरी सिंचाई गेहूं में उत्पादन बढ़ाने व कल्ले बनाने में बहुत महत्वपूर्ण होती है।गेहूं में दूसरी सिंचाई समय रहते कर लेते हैं। तो आपकी गेहूं में उत्पादन अधिक देखने को मिलता है। और गेहूं के एक पौधे से लगभग 40-50 टिलर निकलते हैं। कल्लों की संख्या अधिक हो जाती है। जीस से आपको गेहूं में अधिक उत्पादन देखने को मिलता है।
Table of Contents
गेहूं में दूसरी सिंचाई के साथ यह डालें खाद
गेहूं में दूसरी सिंचाई के समय इन खादों का उपयोग करने से आपकी फसल हरी भरी दिखाई देगी अगर गेहूं में पीलापन दिखाई दे रहा है। तो गेहूं का पीलापन खत्म हो जाएगा व हरापन आ जाएगा आपकी फसल लहराने लगेगी। इसके लिए आप नीचे दिए गए फार्मूले को अपनाऐ
• यूरिया की मात्रा:-गेहूं में दूसरी सिंचाई के बाद बच्ची हुई यूरिया की मात्रा 30 से 40 किलो प्रति एकड़ छिड़काव करें
• मैग्नीशियम सल्फेट: गेहूं में दूसरी सिंचाई के साथ मैग्नीशियम सल्फेट 8 से 10 किलो प्रति एकड़ का छिड़काव करें
• फेरस सल्फेट: गेहूं में दूसरी सिंचाई के साथ फेरस सल्फेट 5 किलो प्रति एकड़ का छिड़काव करें
गेहूं में दूसरी सिंचाई के टाइम अगर आपकी गेहूं के खेत में पीलापन दिखाई नहीं देता है तो आप मैग्नीशियम सल्फेट वह फेरस सल्फेट दोनों की मात्र पांच पांच किलो प्रति एकड़ भी डाल सकते हैं। जिससे गेहूं में अच्छा क्लोरोफिल देखने को मिलेगा जिससे आपकी गेहूं का उत्पादन अधिक होगा।
गेहूं मैं दूसरी सिंचाई के साथ फोलियर स्प्रे का भी प्रयोग करें
गेहूं के खेत में गेहूं में दूसरी सिंचाई मैं यूरिया,मैग्नीशियम सल्फेट,फेरस सल्फेट डालने के एक-दो दिन के बाद फोलियर सप्रे करने से गेहूं में अधिक उत्पादन व वृद्धि देखने को मिलती है फोलियर सप्रे से गेहूं में तत्काल ऊर्जा प्राप्त होती है। गेहूं में NPK 12:61:00 का एक एकड़ में डेढ़ सौ लीटर पानी के साथ अच्छी तरह से मिलकर छिड़काव करें। अगर आपकी गेहूं कमजोर है। पीलापन दिखाई दे रहा है। तो आप इसके साथ 12% चिलेटेड जिंक 150 लीटर पानी के साथ में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें जिससे गेहूं के खेत में जबरदस्त चमक वह ग्रोथ देखने को मिलेगी।
गेहूं में दूसरी सिंचाई से पहले खरपतवार नयंत्रण
गेहूं में दूसरी सिंचाई पर कौन सी खाद डालें जिसे आपका उत्पादन अधिक हो गेहूं में दूसरी सिंचाई व खाद डालने के दो-तीन दिन पहले अपने गेहूं के खेत में चौड़ी पतती पतली पती खरपतवार को नियंत्रण कर ले जिससे आपकी गेहूं मैं खाद का रिजल्ट अच्छा देखने को मिलेगा क्योंकि गेहूं में खाद डालने से खाद का रिजल्ट खरपतवार नासिक को नहीं मिलकर गेहूं के पौधों को डायरेक्ट मिलेगा जिसे आपका उत्पादन अधिक होगा









